Home NATIONAL राष्ट्रपति ने बदले छत्तीसगढ़, झारखंड और असम समेत 10 राज्यों के गवर्नर,

राष्ट्रपति ने बदले छत्तीसगढ़, झारखंड और असम समेत 10 राज्यों के गवर्नर,

राष्ट्रपति ने बदले छत्तीसगढ़, झारखंड और असम समेत 10 राज्यों के गवर्नर,

By-admin

28,2024

पंचायत दिशा समाचार

दिल्ली- देश में शनिवार को बड़ा उलटफेर देखने को मिला। जंहा कई राज्यों के लिए राज्यपालों की नियुक्तियों की घोषणा की गई। राष्ट्रपति भवन से मिली जानकारी के अनुसार रेमन डेका को छत्तीसगढ़ का नया राज्यपाल बनाया गया है। वहीं संतोष कुमार गंगवार को झारखंड का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। बता दें गंगवार पहले केंद्रीय मंत्री रह चुके हैं, अब वह झारखंड के गवर्नर की जिम्मेदारी संभालेंगे।
वहीं लक्ष्मण प्रसाद आचार्य को असम का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। साथ ही उन्हें मणिपुर का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। वहीं गुलाब चंद कटारिया को पंजाब का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। इसके अलावा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक के पद से बनवारीलाल पुरोहित का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है।
राष्ट्रपति ने की राज्यपालों की निम्नलिखित नियुक्तियां
– हरिभाऊ किसनराव बागड़े को राजस्थान का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।
– जिष्णु देव वर्मा को तेलंगाना का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।
– ओम प्रकाश माथुर को सिक्किम का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।
– संतोष कुमार गंगवार को झारखंड का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।
– रमेन डेका को छत्तीसगढ़ का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।
– सीएच विजयशंकर को मेघालय का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।
– वर्तमान में झारखंड के राज्यपाल और तेलंगाना के अतिरिक्त प्रभार वाले सीपी राधाकृष्णन को महाराष्ट्र का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।
– वर्तमान में असम के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया को पंजाब और चंडीगढ़ का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।
– वर्तमान में सिक्किम के राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य को असम का राज्यपाल नियुक्त किया गया है और मणिपुर के राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।