Home CITY NEWS जमीन खरीदी से जुड़े 80 लाख के भूखंड खरीदी मामले में...

जमीन खरीदी से जुड़े 80 लाख के भूखंड खरीदी मामले में पटवारी याचना सोनी निलंबित..

जमीन खरीदी से जुड़े 80 लाख के भूखंड खरीदी मामले में पटवारी याचना सोनी निलंबित

हल्का नंबर 13 का प्रभार पटवारी राहुल ठाकुर को सौंपा, विभागीय जांच होगी

छिंदवाड़ा। जमीन खरीदी से जुड़े करीब 80 लाख रुपये मूल्य के भूखंड की खरीदी के मामले में प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए पटवारी याचना सोनी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इस कार्रवाई के बाद राजस्व विभाग में जमीन की खरीदी और नियमों के पालन को लेकर मामला चर्चा में है।

जारी आदेश के अनुसार, निलंबन अवधि के दौरान याचना सोनी को भू-अभिलेख कार्यालय, छिंदवाड़ा में संलग्न किया गया है। इस अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता प्राप्त करने की पात्रता रहेगी।

राहुल ठाकुर को मिला अतिरिक्त प्रभार

याचना सोनी के निलंबन के बाद उनके हल्का नंबर 13 का प्रभार अस्थायी रूप से पटवारी राहुल ठाकुर को सौंपा गया है। राहुल ठाकुर अपने वर्तमान हल्के के कार्यों के साथ अतिरिक्त रूप से हल्का नंबर 13 की जिम्मेदारी भी संभालेंगे।

विभागीय जांच में सामने आएंगे तथ्य

निलंबन आदेश में मध्यप्रदेश सिविल सेवा (आचरण) नियम, 1965 के नियम 3, 4 एवं 19 के उल्लंघन तथा गंभीर कदाचरण से संबंधित प्रावधानों का उल्लेख किया गया है। मामले में विभागीय जांच की प्रक्रिया भी निर्धारित की गई है।

अब विभागीय जांच के दौरान संबंधित मामले के तथ्यों और परिस्थितियों की पड़ताल की जाएगी। जांच में सामने आने वाले निष्कर्षों के आधार पर आगे की कार्रवाई तय होगी।