Home CITY NEWS आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका एवं आशा कार्यकर्ता जनसेवा की महत्वपूर्ण कड़ी : शेषराव...

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका एवं आशा कार्यकर्ता जनसेवा की महत्वपूर्ण कड़ी : शेषराव यादव

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका एवं आशा कार्यकर्ता जनसेवा की महत्वपूर्ण कड़ी : शेषराव यादव

आंगन मिलन सेवा समारोह में सेवाभावी कार्यकर्ताओं का सम्मान, प्रमाण-पत्र देकर बढ़ाया उत्साह

छिंदवाड़ा। सेवा, सम्मान और समर्पण की भावना को केंद्र में रखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिवस के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत चंदनगांव स्थित आंगनवाड़ी वार्ड क्रमांक 36 में ‘आंगन मिलन सेवा समारोह’ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास तथा जनसेवा के क्षेत्र में निरंतर योगदान दे रहीं आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं एवं आशा कार्यकर्ताओं का सम्मान कर उन्हें प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए।

कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं एवं आशा कार्यकर्ताओं के सेवाभाव की सराहना करते हुए कहा कि ये कार्यकर्ता शासन और समाज के बीच महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में कार्य कर रही हैं। इनके माध्यम से महिलाओं, बच्चों और जरूरतमंद परिवारों तक शासन की विभिन्न योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी और लाभ पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जा रही है।

शेषराव यादव ने कहा कि जमीनी स्तर पर पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करने वाले कर्मियों का सम्मान उनके उत्साह को बढ़ाता है तथा उन्हें भविष्य में और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है। सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य समाज में सेवा, सहयोग और जनकल्याण की भावना को और मजबूत करना है।

समारोह के दौरान अतिथियों ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं एवं आशा कार्यकर्ताओं को प्रमाण-पत्र प्रदान कर उनके योगदान के लिए सम्मानित किया। सम्मान प्राप्त करने वाली कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा गया।