Home CITY NEWS छिंदवाड़ा के महाराजा के दरबार में पहुंचे संयुक्त अध्यापक शिक्षक संघ के...

छिंदवाड़ा के महाराजा के दरबार में पहुंचे संयुक्त अध्यापक शिक्षक संघ के सैकड़ों शिक्षक…

छिंदवाड़ा के महाराजा के दरबार में पहुंचे संयुक्त अध्यापक शिक्षक संघ के सैकड़ों शिक्षक
विभिन्न मांगों का पत्र भगवान श्री गणेश के समक्ष प्रस्तुत कर अधिकारियों से निराकरण की प्रार्थना

छिंदवाड़ा। अपनी विभिन्न मांगों और समस्याओं के निराकरण की मांग को लेकर संयुक्त अध्यापक शिक्षक संघ के सैकड़ों शिक्षक-कर्मी सोमवार को राजाधिराज दक्षिणमुखी सिद्धेश्वर भगवान श्री गणेश, छिंदवाड़ा के महाराजा की स्थापना स्थल पर पहुंचे। यहां संघ के सदस्यों ने छिंदवाड़ा के महाराजा की दिव्य प्रतिमा के समक्ष अपनी मांगों का पत्र प्रस्तुत किया।


इस दौरान शिक्षक संघ के सदस्यों ने भगवान श्री गणेश से प्रार्थना करते हुए संबंधित अधिकारियों तक अपनी मांगें पहुंचाने और उनका शीघ्र निराकरण कराने की कामना की। बड़ी संख्या में शिक्षक-कर्मियों की मौजूदगी के चलते स्थापना स्थल पर माहौल भक्तिमय नजर आया।


संघ के सदस्यों का कहना था कि शिक्षक-कर्मियों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं और लंबित मांगों के निराकरण के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में उन्होंने अपनी मांगों का पत्र भगवान श्री गणेश के दरबार में प्रस्तुत कर न्यायपूर्ण समाधान की प्रार्थना की।
संयुक्त अध्यापक शिक्षक संघ के इस आयोजन में सैकड़ों शिक्षक-कर्मी शामिल हुए।