Home AGRICULTURE किसानों के बीच सुनी ‘मन की बात’, बोले रघुवंशी- राष्ट्र निर्माण से...

किसानों के बीच सुनी ‘मन की बात’, बोले रघुवंशी- राष्ट्र निर्माण से जुड़ने का सशक्त माध्यम…

किसानों के बीच सुनी ‘मन की बात’, बोले रघुवंशी- राष्ट्र निर्माण से जुड़ने का सशक्त माध्यम

विशेष रिपोर्ट /रामकुमार राजपूत

मोबाइल-8989115284 /छिंदवाड़ा

छिंदवाड़ा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का रविवार को भाजपा किसान मोर्चा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने जिलेभर में किसानों के साथ श्रवण किया। चौरई विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्र क्रमांक 108 सांख में किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष शैलेंद्र रघुवंशी ने किसान बहनों के साथ बैठकर कार्यक्रम सुना।
कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री के किसानों, युवाओं, महिलाओं और आम नागरिकों से जुड़े संदेशों को किसानों ने ध्यानपूर्वक सुना। इसके बाद रघुवंशी ने कहा कि ‘मन की बात’ के जरिए प्रधानमंत्री देशवासियों से सीधे संवाद करते हैं। यह कार्यक्रम समाज के विभिन्न वर्गों को राष्ट्र निर्माण की मुख्यधारा से जोड़ने का माध्यम बन रहा है।


उन्होंने कहा कि किसान मोर्चा का प्रयास किसानों के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं को समझना और सरकार की किसान हितैषी योजनाओं की जानकारी उन तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि किसानों को योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए मोर्चा लगातार गांव-गांव संपर्क कर रहा है।
कार्यक्रम में किसान बहनों एवं कार्यकर्ताओं की सहभागिता रही। इस दौरान प्रधानमंत्री के संदेशों पर उपस्थित किसानों ने चर्चा भी की।