Home DHARMA सावन में धर्ममय हुआ बींझावाड़ा, सैकड़ों कांवड़ियों ने पैदल पहुंचकर रत्नेश्वर महादेव...

सावन में धर्ममय हुआ बींझावाड़ा, सैकड़ों कांवड़ियों ने पैदल पहुंचकर रत्नेश्वर महादेव का किया जलाभिषेक..

सावन में धर्ममय हुआ बींझावाड़ा, सैकड़ों कांवड़ियों ने पैदल पहुंचकर रत्नेश्वर महादेव का किया जलाभिषेक
बींझावाड़ा से दिधोरी तक गूंजा हर-हर महादेव का जयघोष, महिला, पुरुष और बच्चों ने उत्साह से निकाली भव्य कांवड़ यात्रा

विशेष रिपोर्ट/ रामकुमार राजपूत छिंदवाड़ा

छिंदवाड़ा। सावन के पवित्र महीने में धर्मनगरी ग्राम बींझावाड़ा आज आस्था और भक्ति के रंग में सराबोर नजर आया। ग्राम से सैकड़ों की संख्या में महिला, पुरुष एवं बच्चे कांवड़ लेकर भगवान शिव के जलाभिषेक के लिए पैदल दिधोरी स्थित भगवान शंकराचार्य स्वरूपानंद सरस्वती धाम के लिए रवाना हुए।

https://youtube.com/shorts/5vB1Qn2L2C0?si=ilYvjo7HlR-4Hz25
कांवड़ यात्रा में ग्रामीणों का उत्साह देखते ही बन रहा था। हर उम्र के श्रद्धालु अपने कंधों पर कांवड़ लेकर भगवान रत्नेश्वर महादेव के जयकारे लगाते हुए यात्रा में शामिल हुए। जैसे-जैसे कांवड़ियों का कारवां आगे बढ़ा, पूरा गांव भक्तिमय वातावरण में डूब गया। ‘हर-हर महादेव’ और ‘बम-बम भोले’ के जयघोष से बींझावाड़ा से लेकर दिधोरी तक का माहौल शिवमय हो उठा।

सावन में धर्ममय हुआ बींझावाड़ा, सैकड़ों कांवड़ियों ने पैदल पहुंचकर रत्नेश्वर महादेव का किया जलाभिषेक..


श्रद्धालुओं ने पैदल यात्रा कर दिधोरी पहुंचकर भगवान रत्नेश्वर महादेव को पवित्र जल अर्पित कर सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। कांवड़ यात्रा में महिलाओं और बच्चों की बड़ी संख्या में सहभागिता ने आयोजन को और भी विशेष बना दिया।


आस्था और एकजुटता का दिखा अद्भुत संगम
ग्राम बींझावाड़ा में एक साथ सैकड़ों ग्रामीणों का कांवड़ लेकर निकलना क्षेत्र में चर्चा का विषय रहा। इस धार्मिक यात्रा ने जहां लोगों में भगवान शिव के प्रति आस्था और श्रद्धा को प्रदर्शित किया, वहीं ग्रामीणों की एकजुटता और धार्मिक परंपराओं के प्रति समर्पण भी दिखाई दिया।
सावन के इस पावन अवसर पर निकली कांवड़ यात्रा ने पूरे गांव को भक्ति, आस्था और आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया। श्रद्धालुओं का कहना था कि भगवान शिव की भक्ति और आशीर्वाद से क्षेत्र में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहे, यही उनकी कामना है।