भारत छोड़ो आंदोलन की गूंज: गांधी गंज पहुंचा कांग्रेस सेवादल
महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अर्पित की पुष्पांजलि
छिंदवाड़ा। भारत छोड़ो आंदोलन के स्मृति दिवस के अवसर पर जिला कांग्रेस सेवादल द्वारा नरसिंहपुर रोड स्थित शनिश्वर के गांधी गंज पहुंचकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित की गई। इस दौरान कांग्रेस सेवादल के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने स्वतंत्रता संग्राम के अमर सेनानियों को श्रद्धांजलि देते हुए उनके संघर्ष और बलिदान को याद किया।
कार्यक्रम में कांग्रेस कमेटी के कार्यवाहक जिला अध्यक्ष सुरेश कपाले ने भारत छोड़ो आंदोलन के ऐतिहासिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वर्ष 1942 में महात्मा गांधी के नेतृत्व में शुरू हुआ भारत छोड़ो आंदोलन अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ स्वतंत्रता संग्राम का निर्णायक अध्याय था। वहीं जिला कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष दीपक वाजपेयी ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के योगदान को याद करते हुए कहा कि भारत छोड़ो आंदोलन ने देशवासियों में आजादी के लिए एकजुट होकर संघर्ष करने का नया जोश पैदा किया।
कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस सेवादल पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर स्वतंत्रता, लोकतंत्र, अहिंसा तथा देश की एकता-अखंडता के मूल्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर डॉ. शबाना यास्मीन खान, अनुशासन समिति अध्यक्ष शेषराव उईके, उत्तर क्षेत्रीय उपब्लॉक अध्यक्ष दुर्गेश उईके, कमलेश जैन, राजेंद्र नाथ, मुकेश गुप्ता, रवि खेलवाड़ी, देवेंद्र लोखंडे, विक्रम वंदेवार, राजेश धुर्वे, संजय विश्वकर्मा, देवचंद, देवेंद्र रजक, कुमरे, साई उईके, सिंधु यादव, निशा गोंहिया सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस सेवादल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

स्वच्छता केवल सफाई नहीं, हमारी जिम्मेदारी है
स्वच्छ शहर की पहचान सिर्फ साफ सड़कें और चमकते बाजार नहीं, बल्कि जागरूक नागरिक भी होते हैं। अक्सर हम अपने घर को साफ रखने को अपनी जिम्मेदारी समझते हैं, लेकिन घर की दहलीज से बाहर निकलते ही सार्वजनिक स्थानों की स्वच्छता को लेकर हमारी जिम्मेदारी कहीं पीछे छूट जाती है।
मंदिर, सड़क, बाजार, पार्क और सार्वजनिक स्थल किसी एक व्यक्ति के नहीं, बल्कि पूरे समाज के होते हैं। इन स्थानों पर गंदगी फैलाना केवल सफाई व्यवस्था पर सवाल नहीं खड़ा करता, बल्कि हमारी नागरिक जिम्मेदारी पर भी प्रश्नचिह्न लगाता है।








