भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल बोले परिणामों की समीक्षा कर आगे की रणनीति तय की जाएगी
भोपाल। दतिया विधानसभा उपचुनाव-2026 के परिणाम आने के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने पार्टी की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी मतदाताओं के निर्णय का सम्मान करती है और जनादेश को पूरी विनम्रता के साथ स्वीकार करती है।
हेमंत खंडेलवाल ने एक वीडियो जारी कर कहा, भाजपा दतिया विधानसभा उपचुनाव-2026 में मतदाताओं के निर्णय को स्वीकार करती है। हम परिणामों की समीक्षा करेंगे एवं इसके आधार पर जो निष्कर्ष आएगा, उसके अनुसार आगे की रणनीति पर कार्य करेंगे।
उन्होंने संकेत दिया कि पार्टी उपचुनाव के परिणामों का विस्तृत विश्लेषण करेगी और संगठनात्मक स्तर पर समीक्षा के बाद भविष्य की रणनीति तय करेगी। भाजपा ने स्पष्ट किया कि वह जनादेश का सम्मान करते हुए आगे भी जनता के बीच सक्रिय रूप से कार्य करती रहेगी।








