Home CITY NEWS डीपीएस स्कूल पर कर्मचारी ने लगाए वेतन रोकने और उत्पीड़न के आरोप,...

डीपीएस स्कूल पर कर्मचारी ने लगाए वेतन रोकने और उत्पीड़न के आरोप, कलेक्टर से लगाई न्याय की गुहार

डीपीएस स्कूल पर कर्मचारी ने लगाए वेतन रोकने और उत्पीड़न के आरोप, कलेक्टर से लगाई न्याय की गुहार

चार साल सेवा देने के बाद पद से हटाने, पीएफ, वेतन और बच्चों की टीसी नहीं देने का आरोप
छिंदवाड़ा
छिंदवाड़ा निवासी गोपाल सूर्यवंशी ने कलेक्टर को आवेदन देकर डीपीएस स्कूल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। आवेदन में उन्होंने कहा है कि वर्ष 2021 से स्कूल में कार्य करने के बावजूद उन्हें नियमित वेतन का भुगतान नहीं किया गया और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया।


आवेदक का आरोप है कि स्कूल प्रबंधन ने पहले उनके पुत्र की शिक्षा शुल्क में छूट देने का आश्वासन दिया था, लेकिन बाद में वादा पूरा नहीं किया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि एनसीसी में एसोसिएट ऑफिसर बनने के बाद भी उन्हें चार वर्षों तक पद से नहीं हटाने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन बाद में सेवा से हटा दिया गया।
आवेदन में यह भी उल्लेख किया गया है कि उन्हें पीएफ और अन्य देय भुगतान नहीं मिले हैं। साथ ही उनके बच्चों की ट्रांसफर सर्टिफिकेट (टीसी) भी जारी नहीं की जा रही है, जिससे परिवार को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।


पीड़ित ने कलेक्टर से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराकर बकाया वेतन, पीएफ सहित अन्य लंबित देयकों का भुगतान कराने और बच्चों की टीसी जारी कराने की मांग की है।
स्कूल प्रबंधन का पक्ष:
इस संबंध में डीपीएस स्कूल प्रबंधन का पक्ष प्राप्त नहीं हो सका। प्रबंधन का पक्ष प्राप्त होने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।
नोट: आवेदन में लगाए गए आरोप आवेदक के हैं। इनकी आधिकारिक पुष्टि या जांच रिपोर्ट अभी सामने नहीं आई है।