नानाभाऊ माहोड एवं वैशाली महाले की नियुक्ति पर भाजपा जिलाध्यक्ष ने जताया हर्ष
पांढुरना– भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन द्वारा श्रीमती वैशाली महाले को भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नियुक्त किए जाने एंव नानाभाऊ माहोड को स्थाई आमंत्रित सदस्य नियुक्त किए जाने पर भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप माहोड ने हर्ष व्यक्त करते हुए दोनों नेताओं को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

जिलाध्यक्ष संदीप माहोड ने कहा कि प्रदेश संगठन द्वारा समर्पित, अनुभवी एवं कर्मठ कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा जाना भाजपा की कार्यकर्ता-आधारित कार्यप्रणाली का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि वैशाली महाले एवं नानाभाऊ माहोड लंबे समय से संगठन और जनसेवा के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं तथा उनकी नियुक्ति से संगठन को नई मजबूती मिलेगी।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि दोनों नवनियुक्त प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अपने संगठनात्मक अनुभव, नेतृत्व क्षमता एवं जनहित के प्रति समर्पण के बल पर पार्टी को और अधिक सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।
संदीप माहोड ने कहा कि भाजपा में प्रत्येक कार्यकर्ता को उसकी योग्यता, मेहनत, निष्ठा और संगठन के प्रति समर्पण के आधार पर अवसर प्रदान किया जाता है। प्रदेश नेतृत्व द्वारा की गई यह नियुक्तियां कार्यकर्ताओं के मनोबल को बढ़ाने वाली हैं तथा इससे प्रदेश में संगठनात्मक गतिविधियों को नई गति मिलेगी।
उन्होंने प्रदेश नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह निर्णय भाजपा परिवार के लिए गौरव का विषय है और इससे पार्टी का जनाधार तथा संगठनात्मक शक्ति और अधिक मजबूत होगी।








