Home CITY NEWS रावणवारा में अवैध कोयला उत्खनन पर कार्रवाई, जेसीबी से भरवाए गए गड्ढे

रावणवारा में अवैध कोयला उत्खनन पर कार्रवाई, जेसीबी से भरवाए गए गड्ढे

रावणवारा में अवैध कोयला उत्खनन पर कार्रवाई, जेसीबी से भरवाए गए गड्ढे
छिंदवाड़ा/परासिया। तहसील क्षेत्र के ग्राम रावणवारा स्थित वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (WCL) की ओपन कास्ट खदान में अवैध कोयला उत्खनन के खिलाफ प्रशासन एवं डब्ल्यूसीएल की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान उन स्थानों को चिन्हित किया गया जहां अवैध रूप से कोयला निकाला जा रहा था।
संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया तथा अवैध उत्खनन से बने गड्ढों और रास्तों को जेसीबी मशीन की सहायता से भरवाया। अधिकारियों ने बताया कि खदान क्षेत्र में अवैध गतिविधियों को रोकने के लिए लगातार निगरानी रखी जा रही है और भविष्य में भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे।
कार्रवाई के दौरान संबंधित अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि खनन क्षेत्र में अवैध प्रवेश और कोयला उत्खनन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस अभियान का उद्देश्य खदान क्षेत्र की सुरक्षा सुनिश्चित करना तथा सरकारी संपत्ति को नुकसान से बचाना है।
स्थानीय प्रशासन और डब्ल्यूसीएल प्रबंधन ने लोगों से अपील की है कि वे अवैध खनन गतिविधियों से दूर रहें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल संबंधित विभाग को दें। कार्रवाई के बाद क्षेत्र में अवैध कोयला उत्खनन करने वालों में हड़कंप की स्थिति देखी गई।