उपयंत्री दीपक सरयाम को मिला प्रमोशन, बने सहायक यंत्री
छिंदवाड़ा (पंचायत दिशा समाचार)जिले के लिए गौरव की बात है कि सहायक आयुक्त जनजाति कार्य विभाग में अपनी सेवाएं दे रहे उपयंत्री दीपक सरयाम का पदोन्नति आदेश जारी होने के बाद उन्हें सहायक यंत्री के पद पर पदोन्नत किया गया है। विशेष बात यह है कि पदोन्नति के बाद भी उनकी पदस्थापना छिंदवाड़ा जिले के सहायक आयुक्त कर्यालय छिंदवाड़ा में ही हुई है, जिससे जिले को उनके अनुभव और कार्यकुशलता का लाभ मिलता रहेगा।
दीपक सरयाम ने अपने सेवाकाल के दौरान विभिन्न विकास कार्यों के क्रियान्वयन, निर्माण कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने तथा जनजाति क्षेत्रों में अधोसंरचना विकास को गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनके कार्यों को देखते हुए विभाग द्वारा उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

उनकी पदोन्नति की खबर सामने आते ही विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों तथा शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। सभी ने विश्वास व्यक्त किया है कि नई जिम्मेदारी में भी वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ कार्य करते हुए विकास कार्यों को नई दिशा देंगे।
दीपक सरयाम ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय विभागीय वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन, सहकर्मियों के सहयोग तथा परिवार के समर्थन को दिया है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी आदिवासी समाज के हित और विकास कार्यों की गुणवत्ता को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे।
पंचायत दिशा समाचार परिवार की ओर से दीपक सरयाम को पदोन्नति पर हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं।








