Home CITY NEWS 43 डिग्री तापमान में अग्निकुंड के बीच तपस्यादेशहित और जनकल्याण के लिए...

43 डिग्री तापमान में अग्निकुंड के बीच तपस्यादेशहित और जनकल्याण के लिए 15 वर्षों से साधना कर रहे बाबा

43 डिग्री तापमान में अग्निकुंड के बीच तपस्या
देशहित और जनकल्याण के लिए 15 वर्षों से साधना कर रहे बाबा
छिंदवाड़ा(पंचायत दिशा समाचार) नौतपा की भीषण गर्मी और 43 डिग्री तापमान के बीच शहर के समीप ग्राम रोहना कला स्थित दादा धूनी वाले मंदिर में टीकाराम बाबा अग्निकुंड के बीच बैठकर कठिन साधना कर रहे हैं। बाबा प्रतिदिन दोपहर 11 बजे से शाम 3 बजे तक अग्निकुंड के बीच तपस्या करते हैं।


बताया जा रहा है कि पिछले 15 वर्षों से नौतपा के दौरान यह साधना लगातार की जा रही है। बाबा टीकाराम का कहना है कि वे देशहित, जनकल्याण और लोगों की सुख-समृद्धि की कामना को लेकर यह तपस्या करते हैं।


बाबा के अनुसार बचपन में बकरी चराने के दौरान उन्हें एक संत मिले थे, जिन्होंने उन्हें जनसेवा का मार्ग दिखाया। उसी दिन से उन्होंने अपना जीवन जनता की सेवा और साधना को समर्पित कर दिया।
छिंदवाड़ा से लगभग 10 किलोमीटर दूर स्थित रोहना कला के दादा धूनी वाले मंदिर में चल रही इस साधना को देखने और बाबा का आशीर्वाद लेने के लिए दूर-दूर से श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।


बाबा टीकाराम की यह अग्नि साधना आगामी 3 जून तक प्रतिदिन इसी प्रकार जारी रहेगी, जहां भीषण गर्मी के बीच वे जनहित और देश कल्याण की भावना से तप में लीन रहेंगे।