Home CITY NEWS भाजपा जिलाध्यक्ष के घर सजा सियासी दरबार: मंत्री प्रहलाद पटेल का भव्य...

भाजपा जिलाध्यक्ष के घर सजा सियासी दरबार: मंत्री प्रहलाद पटेल का भव्य स्वागत, विकास पर मंथन

भाजपा जिलाध्यक्ष के घर सजा सियासी दरबार: मंत्री प्रहलाद पटेल का भव्य स्वागत, विकास पर मंथन
छिंदवाड़ा ( पंचायत दिशा समाचार)
मध्यप्रदेश शासन के पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा श्रम मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल के छिंदवाड़ा प्रवास के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव के निवास पर आत्मीय और भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान पूरा माहौल स्वागत और राजनीतिक सक्रियता से सराबोर नजर आया।
जिलाध्यक्ष श्री यादव ने मंत्री पटेल का पुष्प-गुच्छ भेंट कर जोरदार अभिनंदन किया। इस अवसर पर दोनों नेताओं के बीच क्षेत्र के विकास, संगठनात्मक मजबूती और जनहित से जुड़े मुद्दों पर गंभीर और सार्थक चर्चा हुई।


विकास और संगठन पर खास फोकस
बैठक में आगामी योजनाओं, पंचायत स्तर पर विकास कार्यों और संगठन को और मजबूत बनाने की रणनीति पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। यह मुलाकात जिले की राजनीति और विकास दोनों के लिहाज से अहम मानी जा रही है।
बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता रहे मौजूद
इस मौके पर
श्रीमती विजया शेषराव यादव,
महापौर विक्रम अहाके,
जिला महामंत्री विजय पांडे,
जिला उपाध्यक्ष अजय सक्सेना,
भारत घई, धर्मेंद्र मिगलानी, सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
📌 राजनीतिक संदेश साफ
👉 भाजपा संगठन छिंदवाड़ा में लगातार सक्रिय
👉 विकास और संगठन दोनों को साथ लेकर आगे बढ़ने की रणनीति

रिपोर्ट -ठा. रामकुमार राजपूत
पंचायत दिशा समाचार