Home CITY NEWS छिंदवाड़ा वनवृत्त में गिद्ध गणना अभियान संपन्न…

छिंदवाड़ा वनवृत्त में गिद्ध गणना अभियान संपन्न…

छिंदवाड़ा वनवृत्त में गिद्ध गणना अभियान संपन्न

छिंदवाड़ा (पंचायत दिशा न्यूज ) प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यप्राणी) भोपाल के निर्देश पर छिंदवाड़ा वनवृत्त में प्रदेशव्यापी गिद्ध गणना 2025 अभियान का आयोजन किया गया।

यह तीन दिवसीय गणना 17 फरवरी से 19 फरवरी 2025 तक संपन्न की जानी है। इस अभियान का नेतृत्व नोडल अधिकारी एवं पश्चिम छिंदवाड़ा वनमंडल कर रहा है।

गणना के पहले दिन 17 फरवरी को जिले के विभिन्न वन क्षेत्रों में पश्चिम छिंदवाड़ा वनमंडल के तामिया, पूर्व वनमंडल के छिंदी, अमरवाड़ा, पूर्व हर्रई, पश्चिम हर्रई एवं पश्चिम बटकाखापा वन परिक्षेत्रों में कुल 92 गिद्ध दर्ज किए गए, जिनमें 85 वयस्क एवं 7 अवयस्क गिद्ध शामिल हैं। वहीं, दूसरे दिन 18 फरवरी दूस को तीनों वनमंडलों में कुल 94 गिद्धों की गणना हुई, जिसमें 89 वयस्क एवं 5 अवयस्क शामिल रहे। गिद्धों की इस गणना से वन विभाग को क्षेत्र में गिद्धों की प्रजातियों, उनकी संख्या एवं पारिस्थितिकी तंत्र में उनकी स्थिति को बेहतर तरीके से समझने में सहायता मिलेगी।