Home CITY NEWS सावित्रीबाई फुले जी के  बताएं   आदर्श मार्ग पर चले  …..

सावित्रीबाई फुले जी के  बताएं   आदर्श मार्ग पर चले  …..

जिला माली समाज विकास परिषद ने सांसद का किया सम्मान

सांसद ने सावित्रीबाई फुले जी की प्रतिमा का किया अनावरण

छिंदवाड़ा।जिला माली समाज विकास परिषद द्वारा सावित्रीबाई फुले जी की प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम में सांसद बंटी विवेक साहू जी का समाज द्वारा सम्मान किया गया इस अवसर पर सांसद   ने  सावित्रीबाई फुले जी की प्रतिमा का अनावरण कर माल्यार्पण  किया ।
सांसद श्री साहू ने उपस्थित माली समाज के लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि जब संघर्ष का समय था तब महिलाओं के लिए सावित्रीबाई फुले जी ने काम किया और वंचित लोगों के लिए शिक्षा के द्वारा खोलें सांसद ने   उनकी बताएं आदर्श मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया।


 सांसद ने कहा कि  देश  में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और प्रदेश में डॉक्टर मोहन यादव जी की सरकार है और  माता बहनों के लिए के लिए, जनकल्याणकारी योजना लागू की गई है और उनके उत्थान के लिए बेहतर काम हो रहा है उन्होंने कहा कि आजादी के बाद छिंदवाड़ा में जन्मा बेटा सांसद बना है जिसमें आप सभी का आशीर्वाद है ।अनावरण कार्यक्रम में सांसद ने  माली समाज भवन,  समाज द्वारा पिछडे, गरीब, शोषित वर्गाे के लिये किये गये सामाजिक, आर्थिक व शैक्षणिक क्षैत्र मे सराहनीय योगदान के लिये प्रशंसा की।
उन्होंने कहा कि  मैं विश्वास दिलाता हूं कि समाज के हितों के लिए निरंतर काम करते रहूंगा और जो भी सहयोग होगा पूरा करेंगे। कार्यक्रम में माली समाज के अध्यक्ष भाऊराव चरपे अन्य प्रमुख पदाधिकारी में हरिभाऊ बाढ़बुदे, ज्ञानेश्वर कनेरी,विजय घोरसे,अशोक अम्बाडकर, शिवराम अलोनकर, दीपक  बाड़बुदे सहित बड़ी संख्या में सामाजिक बंधु उपस्थित थे।