Home CITY NEWS जिलें में मनरेगा योजना में भरी भ्रष्टाचार..?देलाखारी पंचायत में मनरेगा में लाखों...

जिलें में मनरेगा योजना में भरी भ्रष्टाचार..?देलाखारी पंचायत में मनरेगा में लाखों का खेल..!

जिलें में मनरेगा योजना में भरी भ्रष्टाचार..?
देलाखारी पंचायत में मनरेगा में लाखों का खेल..!


छिदंवाडा– मध्यप्रदेश के छिंदंवाडा जिलें में इन दिनों खुलेआम भ्रष्टाचार किया जा रहा है। सबसे ज्यादा आदिवासी अंचलों में शासकीय योजनाओं को भ्रष्टाचार का जरिया बना लिया गया है।खासकर मनरेगा योजना सरपंच/ सचिव ,इंजीनियर और एई सहित जनपद सीईओ की जेब भरने का काम कर रही है। दरअसल कुछ ऐसा ही मामला तामिया जनपद के देलाखारी कलस्टर में सुखियों में आया है। जंहा एक दर्जन पंचायत में 50 लाख से ज्यादा राशि सिर्फ शैलपर्ण और गली प्लग निर्माण के नाम पर खर्च होना बताया गया है।

मौके पर सिर्फ खानापूर्ति..

जबिक मौके पर काम के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति की गई है ।इतना ही नहीं मजदूरों के द्वाया जो ऊँची ऊँची पहाड़ियों में काम कराया गया है।वंहा भी सप्लायरों से फर्जी डीजल के बिल लगाकर शासन को चूना लगाया गया है। बताया जाता है कि यंहा उपयंत्री ने सरपंच/सचिव के साथ मिलीभगत कर मनरेगा योजना में जमकर फर्जीवाड़ा किया गया है।

देलाखारी ग्राम पंचायत में ऐसे हुआ फर्जीवाड़ा..
सूत्रों की जानकारी के अनुसार देलाखारी पंचायत में किशन लाल के खेत के पास चौखानाला में शैलपर्ण कार्य किया जाना बताया गया है।जिसका बिल क्रमांक
413,439,442 के जरिए करीब पौने दो लाख रुपये की राशि आहरण किया जा रहा है।इसी तरह निस्तारी तालाब के पास शैलपर्ण का कार्य बताया गया है ।जिसका बिल क्रंमाक 434,457 के जरिए सवा लाख रुपयें आहरण कियें जा रहे है। तो वहीं मुरम वाली पहाड़ी में भी शैलपर्ण का कार्य किया जाना बताकर बिल क्रंमाक 438,441 के जरिए एक लाख साठ हजार आहरित करने वाला बिल लगाया गया है। जबकि मजदूरों के जरिए कियें जाने वालें कार्यों के लिए डीजल और बिल्डर का बिल लगया गया है।

इन पंचायतों में भी शासन को लगाया चूना..।

तामिया ब्लॉक की ग्राम पंचायत बांगई,डोरियाखेडा,
जामुनडोंगा ,और खापाखुर्द में भी शैलपर्ण गली प्लग जैसे कार्य के नाम पर 40 लाख रुपये के आस पास के बिल पोटल में अपलोड कियें गए है। तो वहीं राशी का आहरण डीजल और बोल्डर परिवहन के नाम लगाया गया है। जमीनी हकीकत देखा जायें तो शैलपर्ण कार्य मजदूरी द्वारा किया जाता है। जिसमें डीजल और बोल्डर परिवहन जैसे कोई कार्य नहीं होता है

रिपोर्ट- ठा.रामकुमार राजपूत

मोबाइल-8989115284