Home CITY NEWS मक्का फसल के फसल अवशेष प्रबंधन के लिये उपयोगी सुपर सीडर, फसलों...

मक्का फसल के फसल अवशेष प्रबंधन के लिये उपयोगी सुपर सीडर, फसलों में संतुलित उर्वरक एनपीके का उपयोग करें किसान…

कलेक्टर श्री सिंह ने ली कृषि एवं कृषि सहसंबध्द विभागों की समीक्षा बैठक

मक्का फसल के फसल अवशेष प्रबंधन के लिये उपयोगी सुपर सीडर, फसलों में संतुलित उर्वरक एनपीके का उपयोग करें किसान…

By admin
22 August 2024
पंचायत दिशा समाचार

छिन्दवाड़ा-कलेक्टर श्री शीलेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में कृषि एवं कृषि सहसंबध्द विभागों की समीक्षा बैठक कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष छिंदवाडा में आयोजित की गई। कलेक्टर श्री सिंह द्वारा निर्देशित किया गया कि रबी सीजन में उन्नत किस्मों के बीजो का नवाचार किया जाये। गेहूँ की अधिक पोषक तत्व एवं अधिक उत्पादकता वाली किस्मों का बीज कृषकों को उपलब्ध कराया जाये। दलहन/तिलहन फसलों को प्रोत्साहन करने के लिए चना एवं सरसों फसल का उन्नत किस्मों का बीज कृषकों को उपलब्ध कराया जाये।
उप संचालक कृषि श्री जितेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों से अपील की है कि वैज्ञानिक अनुशंसा अनुसार फसलों में संतुलित उर्वरक एनपीके का उपयोग करें। मक्का फसल के फसल अवशेष प्रबंधन के लिये सुपर सीडर का उपयोग करने की सलाह दी है।
कलेक्टर श्री सिंह द्वारा उप संचालक पशुपालन विभाग छिंदवाडा को निर्देशित किया गया कि अधिक से अधिक केसीसी बनाये जाये एवं दुग्ध समिति बनाई जाये। उप संचालक उद्यानिकी विभाग को निर्देशित किया गया कि उद्यानिकी फसलों मे नवाचार किया जाये। साथ ही सहायक संचालक मत्स्य पालन विभाग को अधिक से अधिक केसीसी बनाई जाने एवं तालाबों में अधिक से अधिक मत्स्य बीज डाले जाने के लिये निर्देश दिये गये। बैठक में कृषि एवं कृषि सहसंबध्द विभागों के सभी अधिकारी उपस्थित थे।