Home POLITICAL कावड़ यात्रा में घायल हुए प्रभारी मंत्री, पैर में आया माइनर फ्रैक्चर..

कावड़ यात्रा में घायल हुए प्रभारी मंत्री, पैर में आया माइनर फ्रैक्चर..

कावड़ यात्रा में घायल हुए प्रभारी मंत्री, पैर में आया माइनर फ्रैक्चर..
By admin
19 August 2024
पंचायत दिशा समाचार

जबलपुर-मध्यप्रदेश के कैबिनेट मंत्री एंव छिदंवाडा के प्रभारी मंत्री राकेश सिंह कांवड़ यात्रा में हुए घायल हो गए है। उनके पैर में माइनर फ्रेक्चर आया है।जबलपुर में हुई धटना के बाद डॉक्टर ने उन्हें आराम की सलाह दी है। भाजपा पार्षद के धक्का लगने से उनका बैलेंस बिगड़ गया था मध्य प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह पिछले सप्ताह गुरुवार शाम को जबलपुर में एक कावड़ यात्रा में शामिल होने के दौरान घायल हो गए थे उनके पैर में फैक्चर बताया जा रहा है या घटना तब हुई जब मंत्री राकेश सिंह गौरीघाट से निकल रही कावड़ यात्रा में शामिल हुए थे।

कैबिनेट मंत्री राकेश सिंह दो दिवसीय दौरे पर जबलपुर में आयें हुए थे। गुरुवार को वह जबलपुर के स्थानीय भाजपा नेता अंजू भार्गव द्वारा आयोजित वार्षिक कांवड़ यात्रा में शामिल हुए। हाथों में तिरंगा झंडा लिए वह यात्रा में सबसे आगे चल रहे थे, और उनके साथ भाजपा कार्यकर्ता और महिला पार्षद भी थीं। रामपुर पहुंचने पर अचानक पीछे से आई भीड़ के धक्के के कारण यह हादसा हुआ ।

कावड़ यात्रा में धक्का लगने से हुआ पैर फ्रैक्चर

घटना के बारे में बताते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि मंत्री जी के साथ चलने और तस्वीरें लेने के लिए भीड़ बहुत उत्साहित थी। भीड़ इतनी ज्यादा थी कि जब मंत्री राकेश सिंह सबसे आगे चल रहे थे, पीछे से अचानक भीड़ का धक्का पार्षद मालती चौधरी को लगा और वह मंत्री से टकरा गईं। मंत्री का संतुलन बिगड़ गया और वह गिरते गिरते बचे। मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें संभाला। उनके पैर में तेज दर्द हो रहा था। कार्यकर्ताओं ने उन्हें उठाया और खड़ा करने की कोशिश की, लेकिन दर्द असहनीय था। कुछ कदम चलने की कोशिश के बाद उन्हें डॉक्टर के पास ले जाया गया।

डॉक्टरों ने दी आराम की सलाह

डॉक्टरों ने उनके पैर में हल्का फ्रैक्चर बताया है और उन्हें आराम करने की सलाह दी है। इस घटना के बाद भी मंत्री ने कहा कि वह ठीक हैं और घबराने की कोई बात नहीं है।