Home CITY NEWS मराठा क्षत्रिय समाज ने प्रेस एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का किया सम्मान

मराठा क्षत्रिय समाज ने प्रेस एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का किया सम्मान

मराठा क्षत्रिय समाज ने प्रेस एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का किया सम्मान

शिवाजी चौक पर फूलमालाओं से किया स्वागत, नई जिम्मेदारी के लिए दी बधाई और शुभकामनाएं

छिंदवाड़ा। मराठा क्षत्रिय समाज के सामाजिक बंधुओं ने रविवार को शिवाजी चौक पर छिंदवाड़ा प्रेस एसोसिएशन की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का सम्मान कर पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारी मिलने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस दौरान नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का फूलमालाओं से स्वागत किया गया।

इस अवसर पर प्रेस एसोसिएशन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष प्रवीण काटकर, सचिव ललित साहू, उपाध्यक्ष गौरव मालवीय, कोषाध्यक्ष आनंद वारे एवं सहसचिव राम कुमार ठाकुर सहित अन्य पदाधिकारियों का सम्मान किया गया।

समाज के सामाजिक बंधुओं ने कहा कि नई कार्यकारिणी छिंदवाड़ा के विकास, जनहित के मुद्दों और सामाजिक सरोकारों को प्रभावी ढंग से सामने रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के सफल एवं सार्थक कार्यकाल की कामना करते हुए कहा कि पत्रकार साथियों के हितों, संगठन की एकजुटता और पत्रकारिता के मूल्यों को मजबूत करने की दिशा में कार्य किया जाना महत्वपूर्ण है।

उन्होंने कहा कि पत्रकारिता लोकतंत्र का महत्वपूर्ण स्तंभ है। पत्रकार अपनी लेखनी के माध्यम से आम नागरिकों की आवाज को शासन-प्रशासन तक पहुंचाने के साथ ही जनता और प्रशासन के बीच संवाद स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाने और समाज को जागरूक करने में पत्रकारिता की महत्वपूर्ण भूमिका है।

इस अवसर पर शरद पाठक, गौरव मालवीय, ललित साहू, आनंद वारे, अनिल सरेठा सहित समाज के सामाजिक बंधु, प्रेस एसोसिएशन के पदाधिकारी एवं पत्रकार साथी उपस्थित रहे।