Home CITY NEWS नेशनल लोक अदालत के प्रचार वाहनों को दिखाई हरी झंडी12 सितंबर को...

नेशनल लोक अदालत के प्रचार वाहनों को दिखाई हरी झंडी12 सितंबर को होगी नेशनल लोक अदालत, गांव-गांव पहुंचकर किया जाएगा प्रचार-प्रसार…

नेशनल लोक अदालत के प्रचार वाहनों को दिखाई हरी झंडी
12 सितंबर को होगी नेशनल लोक अदालत, गांव-गांव पहुंचकर किया जाएगा प्रचार-प्रसार

छिंदवाड़ा। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार आगामी 12 सितंबर 2026, शनिवार को नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। लोक अदालत के प्रचार-प्रसार के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं विद्युत विभाग के प्रचार वाहनों को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री सुशांत हुद्दार ने जिला न्यायालय परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
प्रचार वाहन जिले के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों और बाजारों में पहुंचकर आमजन एवं पक्षकारों को नेशनल लोक अदालत के माध्यम से प्रकरणों के आपसी समझौते से निराकरण की जानकारी देंगे। साथ ही लोक अदालत में प्रकरणों के निराकरण से पक्षकारों को मिलने वाले लाभों के बारे में भी जागरूक किया जाएगा।
इस अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री सुशांत हुद्दार ने प्राधिकरण के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि राजीनामा के इच्छुक पक्षकार अथवा व्यक्ति के न्यायालय या कार्यालय में संपर्क करने पर उसे पैरालीगल वालेंटियर्स के माध्यम से आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराया जाए, ताकि अधिक से अधिक प्रकरणों का आपसी सहमति से निराकरण हो सके।
कार्यक्रम में विशेष न्यायाधीश श्री सुधीर मिश्रा, जिला न्यायाधीश श्री प्रेमपाल सिंह ठाकुर, श्रीमती तृप्ति पाण्डेय, श्री संकर्षण प्रसाद पाण्डेय, श्री अभिषेक नागराज, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री विपेन्द्र सिंह यादव, न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री राकेश सिंह, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव सहित अन्य न्यायिक अधिकारी मौजूद रहे। जिला अधिवक्ता संघ के सचिव श्री नंदकिशोर साहू, पुस्तकालय सचिव श्री सूर्यकांत वर्मा एवं जिला विधिक सहायता अधिकारी भी उपस्थित रहे।