Home CRIME निर्माण स्थल पर श्रमिकों की सुरक्षा को लेकर श्रम विभाग ने की...

निर्माण स्थल पर श्रमिकों की सुरक्षा को लेकर श्रम विभाग ने की जांच..

निर्माण स्थल पर श्रमिकों की सुरक्षा को लेकर श्रम विभाग ने की जांच

कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ के निर्देश पर श्रम विभाग की कार्यवाही

पांढुर्णा, कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ के निर्देशानुसार जवाहर वार्ड, राम नगर में पानी की टंकी निर्माण कार्य में संलग्न श्रमिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से श्रम विभाग द्वारा निर्माण स्थल का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान निर्माण स्थल पर एक किशोर श्रमिक कार्यरत पाया गया। साथ ही श्रमिकों को निर्धारित सुरक्षा मानकों के अनुरूप सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराए जाने की स्थिति का भी जायजा लिया गया।

जिला श्रम निरीक्षक सुश्री सरिता साहू द्वारा ठेकेदार फर्म मेसर्स पिपले कंसल्टेंट, छिंदवाड़ा के विरुद्ध बाल एवं किशोर श्रम (प्रतिषेध एवं विनियमन) अधिनियम, 1986 के अंतर्गत निरीक्षण की कार्रवाई संपादित की गई। निरीक्षण के दौरान श्रमिकों को निर्धारित सुरक्षा मानकों के अनुरूप आवश्यक सुरक्षा उपायों के साथ कार्य कराने के निर्देश दिए गए।

जांच में किशोर श्रमिक से निर्धारित कार्य अवधि से अधिक कार्य कराए जाने की स्थिति पाए जाने पर उसे ओवरटाइम राशि 12,480 रुपये का भुगतान किए जाने के निर्देश भी दिए गए। श्रम विभाग द्वारा निर्माण कार्य में श्रमिकों की सुरक्षा, कार्य अवधि तथा बाल एवं किशोर श्रम संबंधी प्रावधानों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश ठेकेदार को दिए गए।

निरीक्षण के दौरान श्रम निरीक्षक सुश्री सरिता साहू, उप निरीक्षक श्री अरविन्द मरावी, महिला एवं बाल विकास विभाग की सुपरवाइजर श्रीमती अनीता सलामे , आंगनवाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती कल्पना बुआड़े, सहायिका श्रीमती सुलोचना डहारे तथा जन शिक्षक श्री प्रवीण गोलाइत उपस्थित रहे।