Home POLITICAL भावुक हुए डॉ. नरोत्तम मिश्रा, मंच से छलके आंसू… बोले- “हर घर...

भावुक हुए डॉ. नरोत्तम मिश्रा, मंच से छलके आंसू… बोले- “हर घर शीश नवाऊंगा, हर गांव जाऊंगा, पार्टी को जिताऊंगा”


दतिया/भावुक हुए डॉ. नरोत्तम मिश्रा, मंच से छलके आंसू… बोले- “हर घर शीश नवाऊंगा, हर गांव जाऊंगा, पार्टी को जिताऊंगा”भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी के नामांकन के उपरांत किला चौक पर आयोजित विशाल आमसभा में मंच पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा, उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, सांसद संध्या राय, प्रभारी मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, मंत्री राकेश शुक्ला, मंत्री नारायण सिंह कुशवाह, ग्वालियर सांसद भारत सिंह कुशवाह, भाजपा जिलाध्यक्ष रघुवीर कुशवाहा, पूर्व मंत्री इमरती देवी सहित अनेक वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।


सभा को संबोधित करते हुए पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा कई बार भावुक नजर आए। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में व्यक्ति नहीं, संगठन सबसे बड़ा होता है और पार्टी का हर कार्यकर्ता संगठन के निर्णय का सम्मान करता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सभी मतभेद भुलाकर भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी को ऐतिहासिक मतों से विजयी बनाने का आह्वान किया।
अपने संबोधन के अंतिम क्षणों में डॉ. मिश्रा की आवाज भर्रा गई और उनकी आंखें नम हो गईं। भावुक स्वर में उन्होंने कहा—
“मैं हर घर शीश नवाऊंगा… हर गांव जाऊंगा… भारतीय जनता पार्टी को जिताऊंगा…”


डॉ. मिश्रा के यह शब्द सुनते ही पूरा किला चौक तालियों और जयघोष से गूंज उठा। हजारों कार्यकर्ता भावुक हो गए और “डॉ. नरोत्तम मिश्रा जिंदाबाद” तथा “भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद” के नारों से सभा स्थल गूंज उठा। अपने उद्बोधन का समापन करते हुए उन्होंने कहा कि अब वह स्वयं गांव-गांव और घर-घर जाकर पार्टी के पक्ष में जनसंपर्क करेंगे तथा भाजपा की जीत सुनिश्चित करने के लिए पूरी ताकत से मैदान में उतरेंगे।