Home CITY NEWS करोड़ों के खेल’ पर फूटा हूं चौरई CEO का गुस्सा! बोले— “तुम...

करोड़ों के खेल’ पर फूटा हूं चौरई CEO का गुस्सा! बोले— “तुम गंदगी करो और मैं तुम्हारा हगा समेटने नहीं बैठा हूं..!

करोड़ों के खेल’ पर फूटा CEO का गुस्सा! बोले— “तुम गंदगी करो और मैं तुम्हारा हगा समेटने नहीं बैठा हूं”
कुंडा पंचायत की जांच में भड़के जनपद CEO, सचिव मीडिया के सवालों से बचते निकले; विकास कार्यों पर उठे गंभीर सवाल

छिंदवाड़ा। चौरई जनपद की ग्राम पंचायत कुंडा एक बार फिर सुर्खियों में है। विकास कार्यों में कथित वित्तीय अनियमितताओं और भारी गड़बड़ियों की शिकायतों के बाद जांच करने पहुंचे जनपद पंचायत CEO तरुण कुमार राहंगडाले का गुस्सा मौके पर खुलकर सामने आ गया। निरीक्षण के दौरान मिली कथित खामियों पर उन्होंने कुंडा सरपंच और पंचायत सचिव को जमकर फटकार लगाई।


मौके पर मौजूद लोगों और मीडिया कैमरों के सामने CEO ने तल्ख लहजे में कहा— “तुम यहां गंदगी करो और मैं तुम्हारा हगा समेटने नहीं बैठा हूं।” यह बयान पूरे निरीक्षण का सबसे चर्चित क्षण बन गया।
जांच के दौरान जब मीडिया ने पंचायत सचिव से शिकायतों और दस्तावेजों को लेकर सवाल पूछे, तो वे बिना कोई जवाब दिए कैमरे से बचते हुए वहां से निकल गए। सचिव की इस चुप्पी ने कई नए सवाल खड़े कर दिए।


सूत्रों के अनुसार, ग्राम पंचायत में विकास कार्यों और शासकीय राशि के उपयोग को लेकर लंबे समय से शिकायतें सामने आ रही थीं। इन्हीं शिकायतों के आधार पर जनपद पंचायत की टीम जांच के लिए पहुंची। जांच के दौरान कई बिंदुओं पर दस्तावेजों और मौके की स्थिति का मिलान किया गया।


अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या जांच में शिकायतें सही साबित होंगी? यदि अनियमितताओं की पुष्टि होती है, तो क्या जिम्मेदार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों पर सख्त कार्रवाई होगी, या मामला केवल जांच तक ही सीमित रह जाएगा?


फिलहाल प्रशासन की जांच जारी है। अंतिम रिपोर्ट आने के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट होगी।