Home CRIME पांढुर्णा कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ के निर्देशन में अवैध रेत परिवहन...

पांढुर्णा कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ के निर्देशन में अवैध रेत परिवहन के विरुद्ध खनिज विभाग की कार्रवाई

पांढुर्णा कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ के निर्देशन में अवैध रेत परिवहन के विरुद्ध खनिज विभाग की कार्रवाई

बिना नंबर के ट्रैक्टर-ट्रॉली को खनिज रेत सहित किया गया जप्त

पांढुर्णा, / कलेक्टर जिला पांढुर्णा श्री नीरज कुमार वशिष्ठ के निर्देशानुसार जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर प्रभावी रोकथाम हेतु खनिज विभाग द्वारा सतत निरीक्षण एवं प्रवर्तन कार्रवाई की जा रही है।

इसी क्रम में गुरुवार, 09 जुलाई 2026 को खनिज विभाग पांढुर्णा के दल द्वारा तहसील पांढुर्णा के विभिन्न क्षेत्रों में आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान बड़चिचोली मार्ग पर खनिज रेत का अवैध परिवहन करते हुए बिना पंजीयन नंबर अंकित एक महिंद्रा 475 डीआई ट्रैक्टर-ट्रॉली पाई गई।

खनिज विभाग द्वारा खनिज नियमों के प्रावधानों के तहत उक्त वाहन को खनिज रेत सहित शासकीय रूप से जप्त किया गया। जप्त वाहन को पुलिस चौकी बड़चिचोली परिसर में शासकीय अभिरक्षा में सुरक्षित खड़ा कराया गया है। वाहन द्वारा खनिज का अवैध परिवहन किए जाने के संबंध में खनिज नियमाधीन प्रावधानों के अंतर्गत प्रकरण दर्ज किया गया है। नियमानुसार जुर्माना अधिरोपित किए जाने हेतु प्रकरण कलेक्टर न्यायालय, पांढुर्णा के समक्ष निर्णयन के लिए प्रस्तुत किया जाएगा।

उक्त कार्रवाई के दौरान खनि अधिकारी सुश्री यामिनी उईके, सहायक खनि अधिकारी श्री महेश नगपुरे तथा खनिज विभाग का संयुक्त अमला उपस्थित रहा।