Home CITY NEWS उफनती नदी में बहे दो बाइक सवार, शव व बाइक बरामद

उफनती नदी में बहे दो बाइक सवार, शव व बाइक बरामद

उफनती नदी में बहे दो बाइक सवार, शव व बाइक बरामद
छिंदवाड़ा (हर्रई)क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के बीच उफान पर आई नदी को पार करना दो युवकों को भारी पड़ गया। तेज बहाव में दोनों युवक मोटरसाइकिल सहित नदी में बह गए। सूचना मिलते ही पुलिस और ग्रामीणों ने तलाश अभियान शुरू किया।


काफी मशक्कत के बाद दोनों युवकों के शव उनकी मोटरसाइकिल सहित ग्राम केवलारी की नदी से बरामद किए गए। मृतकों की पहचान बलराम उइके निवासी छोटी जमुनिया और सूरज मरावी निवासी बटका के रूप में हुई है।


पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मर्ग कायम किया है तथा मामले की जांच शुरू कर दी है।
प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि बारिश के दौरान उफनती नदियों, नालों और पुल-पुलियों को पार करने का जोखिम न उठाएं, क्योंकि तेज बहाव कभी भी जानलेवा साबित हो सकता है।