Home CITY NEWS शासकीय कार्य में बाधा और अवैध रेत परिवहन मामले में 4 आरोपी...

शासकीय कार्य में बाधा और अवैध रेत परिवहन मामले में 4 आरोपी गिरफ्तार, 75 लाख की संपत्ति जब्त

शासकीय कार्य में बाधा और अवैध रेत परिवहन मामले में 4 आरोपी गिरफ्तार, 75 लाख की संपत्ति जब्त
छिंदवाड़ा, जिले में शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने एवं अवैध रेत परिवहन से जुड़े एक मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त डंपर और अन्य वाहन जब्त किए गए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 75 लाख रुपये बताई गई है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 27 मई 2026 को रेत परिवहन की जांच के दौरान सांवरी के नायब तहसीलदार एवं उनके चालक के साथ कुछ व्यक्तियों द्वारा कथित रूप से अभद्र व्यवहार किया गया। आरोप है कि शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाते हुए गाली-गलौज की गई और जान से मारने की धमकी दी गई। इसके बाद डंपर में भरी रेत को मौके पर खाली कर वाहन सहित फरार हो गए थे।
घटना के संबंध में थाना मोहखेड़ में अपराध क्रमांक 250/2026 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला कायम किया गया और विवेचना शुरू की गई।
उप पुलिस अधीक्षक (यातायात) एवं थाना प्रभारी मोहखेड़ के मार्गदर्शन में गठित पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए लिंगा सर्किल के समीप घेराबंदी कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में आसिफ खान, अयुब खान, शमशेर खान तथा एक अन्य आरोपी शामिल हैं।