Home CITY NEWS आकाशीय बिजली गिरने से अलग-अलग घटनाओं में एक मौत दो गंभीर… घटनाओं...

आकाशीय बिजली गिरने से अलग-अलग घटनाओं में एक मौत दो गंभीर… घटनाओं में एक मौत दो गंभीर

आकाशीय बिजली गिरने से अलग-अलग घटनाओं में एक मौत दो गंभीर… घटनाओं में एक मौत दो गंभीर
झुलसे लोगों का अस्पताल में कराया भर्ती, दोपहर की घटना…

छिंदवाड़ा। जिलें में अलग अलग घटनाओं में सोमवार की दोपहर बारिश की दौरान आकाशीय बिजली गिरने एक युवक की मौत हो गई। वही 9 लोग झुलसने से बेहोश हो गए। जिसमें एक महिला गंभीर रूप से झुलस गई है। होश आने पर सभी को जिला अस्पताल लाया गया। जहां महिला का इलाज किया जा रहा है। घटना कुंडीपुरा के झिरलिंगा गांव की है।
जानकारी अनुसार दस मजदूर मिलकर झिरलिंगा धनिया तोडऩे गए थे। दोपहर को वह खेत में धनिया तोड़ रहे थे। इसी दौरान तेज बारिश होने के कारण सभी झोपड़ी में जाकर बैठ गए। इस दौरान अचानक झोपड़ी पर आकाशीय बिजली गिर गई। इस घटना में सभी दस मजदूर बेहोश हो गए। कुछ देर में तकरीबन 9 लोगों को होश आया। उन्होंने देखा श्रीराम पिता भगत सिंग इवनाती उम्र 34 साल की घटना स्थल पर मौत हो गई। वही उर्मिला पति श्याम यादव उम्र 37 साल झुलसने के कारण कराह रही थी। सभी लोग दोनों को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां गंभीर रूप से झुलसी महिला को भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। वही मृतक का शव मरच्युरी में सुरक्षित रख दिया है। आज उसका पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंपा जाएगा।

चांद तहसील में भी एक युवक झुलसा…

जिलें के चांद थाना क्षेत्र के पूनाराम पिता जेठू चौहान दोपहर को अपने घर के सामने बैठे थे। इसी दौरान बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरी। इस घटना में झुलसने से वह बेहोश हो गए। परिजन तत्काल उन्हें बेहोशी हालत में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां उनका इलाज किया जा रहा है। फिलहाल स्थिति स्थिर बताई जा रही है।