Home CITY NEWS कश्मीरी ऑटो पार्ट्स की दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का सामान...

कश्मीरी ऑटो पार्ट्स की दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक

कश्मीरी ऑटो पार्ट्स की दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक
छिंदवाड़ा। चांद के बाजार चौक स्थित कश्मीरी ऑटो पार्ट्स की दुकान में सोमवार रात अचानक आग लग गई। आग लगने का कारण फिलहाल अज्ञात बताया जा रहा है। देखते ही देखते आग ने दुकान में रखे ऑटो पार्ट्स और अन्य सामान को अपनी चपेट में ले लिया।


घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग इतनी भीषण थी कि दुकान में रखा ऑटो पार्ट्स का अधिकांश सामान पूरी तरह जलकर खाक हो गया। वहीं काउंटर में रखा कैश भी आग की चपेट में आने की जानकारी सामने आई है।


प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आगजनी में लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। हालांकि वास्तविक नुकसान का आकलन दुकान की जांच और सामान के मूल्यांकन के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।
गनीमत रही कि घटना में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।