Home CITY NEWS चीनी के बढ़ते दाम से बिगड़ा रसोई का बजट, महंगाई की मार...

चीनी के बढ़ते दाम से बिगड़ा रसोई का बजट, महंगाई की मार से आम नागरिक परेशान

चीनी के बढ़ते दाम से बिगड़ा रसोई का बजट, महंगाई की मार से आम नागरिक परेशान
छिंदवाड़ा। महंगाई की मार झेल रहे आम नागरिकों की परेशानी अब चीनी के बढ़ते दाम ने भी बढ़ा दी है। बीते एक माह में चीनी के दाम में करीब 20 से 25 रुपये प्रति किलो तक की बढ़ोतरी होने से गृहणियों का रसोई का बजट गड़बड़ा गया है। रोजमर्रा के उपयोग की आवश्यक खाद्य सामग्री के दाम बढ़ने से गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है।
गृहिणी कुसुम ने बताया कि चीनी घर की रोजमर्रा की जरूरत है। चाय से लेकर अन्य घरेलू उपयोग में इसका इस्तेमाल होता है। पहले से ही खाद्य सामग्री के बढ़ते दामों के कारण घर का बजट बिगड़ा हुआ है, ऐसे में चीनी के दाम बढ़ने से परेशानी और बढ़ गई है।
प्रमिला और कविता ने कहा कि महंगाई का असर अब रोजमर्रा की लगभग हर जरूरी वस्तु पर दिखाई दे रहा है। आमदनी सीमित होने के बावजूद घरेलू खर्च लगातार बढ़ रहा है। चीनी जैसी आवश्यक वस्तु के दाम बढ़ने का सीधा असर आम परिवारों की रसोई पर पड़ता है।
सरकार से दाम नियंत्रित करने की मांग
चीनी की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी को लेकर उपभोक्ताओं ने सरकार से हस्तक्षेप की मांग की है। लोगों का कहना है कि चीनी जैसी आवश्यक खाद्य वस्तु के दामों पर प्रभावी नियंत्रण किया जाना चाहिए। साथ ही जमाखोरी और कालाबाजारी पर सख्ती से रोक लगाकर आम उपभोक्ताओं को उचित दर पर चीनी उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं। बढ़ती महंगाई के बीच लोगों को राहत देने के लिए सरकार से तत्काल कार्रवाई की उम्मीद है।