अनुसूचित जाति वर्ग के विद्यार्थियों के लिये छात्रवृत्ति आवेदन 30 अगस्त तक
छिन्दवाड़ा/ आयुक्त अनुसूचित जाति विकास, मध्यप्रदेश भोपाल द्वारा दिए गए निर्देशानुसार एमपी टास पोर्टल एवं एनआईसी 2.0 पोर्टल पर अनुसूचित जाति प्री एवं पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति तथा आवास सहायता योजना के अंतर्गत शैक्षणिक वर्ष 2022-23, 2023-24 एवं 2024-25 के नवीन एवं नवीनीकरण आवेदन के लिए पोर्टल 15 से 30 अगस्त 2026 तक प्रारंभ किया जा रहा है।
नर्सिंग पाठ्यक्रम सहित अन्य सभी पाठ्यक्रमों में अध्ययनरत ऐसे पात्र विद्यार्थी, जो उक्त सत्रों की छात्रवृत्ति के लिए अब तक आवेदन नहीं कर पाए हैं, उन्हें सूचित किया गया है कि वे निर्धारित अवधि में आवेदन करें। कोई भी पात्र विद्यार्थी अंतिम तिथि के पश्चात आवेदन करने से वंचित न रहे।
सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग छिन्दवाड़ा ने जिला छिन्दवाड़ा एवं पांढुर्णा के सभी शासकीय एवं अशासकीय महाविद्यालयों के संस्था प्रमुखों को निर्देशित किया है कि उनकी संस्था में अध्ययनरत अनुसूचित जाति पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति, प्री मैट्रिक छात्रवृत्ति एवं आवास सहायता योजना के पात्र छात्र-छात्राओं से ऑनलाइन पोर्टल पर छात्रवृत्ति आवेदन अनिवार्य रूप से भरवाना सुनिश्चित करें।








