Home CITY NEWS स्कूलों में पहुंचे महापौर, बच्चों से किया संवादपढ़ाई, सुविधाओं और शैक्षणिक गतिविधियों...

स्कूलों में पहुंचे महापौर, बच्चों से किया संवादपढ़ाई, सुविधाओं और शैक्षणिक गतिविधियों की ली जानकारी

स्कूलों में पहुंचे महापौर, बच्चों से किया संवाद
पढ़ाई, सुविधाओं और शैक्षणिक गतिविधियों की ली जानकारी

छिंदवाड़ा। नगर पालिक निगम महापौर श्री विक्रम सिंह अहके ने सोमवार को शासकीय प्राथमिक शाला ढीमराढाना एवं शासकीय प्राथमिक शाला गाडरीढाना का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान बीओ अशरफ अली भी मौजूद रहे। महापौर ने दोनों विद्यालयों में पहुंचकर शैक्षणिक व्यवस्थाओं का जायजा लिया और कक्षा पहली से पांचवीं तक के विद्यार्थियों से सीधे संवाद किया।
निरीक्षण के दौरान महापौर ने बच्चों से उनकी पढ़ाई, विभिन्न विषयों की समझ, विद्यालय में उपलब्ध शैक्षणिक सुविधाओं और दैनिक गतिविधियों के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने विद्यार्थियों से विषय आधारित सवाल पूछकर उनकी शैक्षणिक समझ और प्रगति को भी परखा। बच्चों ने भी महापौर के साथ सहजता से बातचीत करते हुए अपनी जिज्ञासाएं और बातें साझा कीं।
महापौर श्री अहके ने विद्यार्थियों को नियमित रूप से विद्यालय आने और मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि जीवन में लक्ष्य निर्धारित कर उसे हासिल करने के लिए निरंतर मेहनत और अनुशासन जरूरी है।


शिक्षकों से भी ली शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी
महापौर ने विद्यालय के शिक्षकों से भी चर्चा कर स्कूल में संचालित शैक्षणिक गतिविधियों और विद्यार्थियों की पढ़ाई की प्रगति के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ सकारात्मक और बेहतर वातावरण उपलब्ध कराना सभी की जिम्मेदारी है।
महापौर ने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं। नगर निगम क्षेत्र के शासकीय विद्यालयों में विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए व्यवस्थाओं पर निरंतर ध्यान दिया जाएगा।
महापौर के सहज और आत्मीय व्यवहार से विद्यार्थी भी उत्साहित नजर आए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बच्चों की बातों को ध्यानपूर्वक सुना और उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया।