Home CITY NEWS शिक्षक दिवस पर 6 सितम्बर को शिक्षकों का सम्मान करेंगे सांसद बंटी...

शिक्षक दिवस पर 6 सितम्बर को शिक्षकों का सम्मान करेंगे सांसद बंटी विवेक साहू..

शिक्षक दिवस पर 6 सितम्बर को शिक्षकों का सम्मान करेंगे सांसद बंटी विवेक साहू

विगत 13 वर्षों से लगातार आयोजित कर रहे शिक्षक सम्मान समारोह

छिंदवाड़ा। शिक्षक दिवस के अवसर पर सांसद बंटी विवेक साहू द्वारा छिंदवाड़ा एवं पांढुर्णा जिले के शासकीय और निजी विद्यालयों में पदस्थ शिक्षकों का सम्मान किया जाएगा। शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन 6 सितम्बर को दोपहर 12 बजे से पूजा शिवी लॉन में किया जाएगा।

सांसद बंटी विवेक साहू ने शिक्षक दिवस के अवसर पर छिंदवाड़ा एवं पांढुर्णा जिले के सभी शिक्षकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने दोनों जिलों के शासकीय एवं निजी विद्यालयों में पदस्थ शिक्षकों को सम्मान समारोह में सादर आमंत्रित किया है।

उल्लेखनीय है कि सांसद बंटी विवेक साहू विगत 13 वर्षों से लगातार शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षकों का सम्मान करते आ रहे हैं। इस वर्ष भी दोनों जिलों के शिक्षकों के सम्मान के लिए विशेष समारोह आयोजित किया जा रहा है।

सांसद श्री साहू ने कहा कि शिक्षक सच्चे अर्थों में राष्ट्र निर्माता हैं। शिक्षक दिवस के पावन अवसर पर महान शिक्षाविद एवं पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को स्मरण करते हुए शिक्षकों का सम्मान करना गौरव का विषय है।

उन्होंने छिंदवाड़ा और पांढुर्णा जिले के समस्त शासकीय एवं निजी विद्यालयों में पदस्थ शिक्षकों से शिक्षक सम्मान समारोह में उपस्थित होने की अपील की है।