छिंदी में आज लगेगा जन-समस्या निवारण शिविर, मौके पर सुनी जाएंगी ग्रामीणों की समस्याएं..
छिंदवाड़ा। मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत 14 अगस्त को सुबह 11 बजे तामिया विकासखंड के छिंदी स्थित बालिका छात्रावास में विशेष जन-समस्या निवारण शिविर एवं जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहकर आमजन की समस्याएं सुनेंगे और उनके त्वरित निराकरण के लिए आवश्यक कार्रवाई करेंगे।
मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का उद्देश्य क्षेत्रीय भ्रमण, निरीक्षण और सीधे जनसंवाद के माध्यम से नागरिकों की शिकायतों का समयबद्ध एवं प्रभावी निराकरण सुनिश्चित करना है। शिविर में ग्रामीण अपनी समस्याएं और शिकायतें अधिकारियों के समक्ष सीधे रख सकेंगे।
योजनाओं की होगी समीक्षा
अभियान के दौरान शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की भी समीक्षा की जा रही है। विशेष रूप से यह सुनिश्चित करने पर जोर दिया जा रहा है कि पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ समय पर मिले और लोक सेवाओं का निर्धारित समय-सीमा में प्रदाय हो।
हर शुक्रवार फील्ड में अधिकारी
मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत प्रत्येक शुक्रवार अधिकारियों द्वारा फील्ड भ्रमण कर आमजन से सीधा संवाद किया जा रहा है। इस दौरान सामने आने वाली समस्याओं और शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करने का प्रयास किया जा रहा है।
प्रशासन का मानना है कि इस तरह के जनसंवाद कार्यक्रमों से शासन और जनता के बीच सीधा संपर्क मजबूत होगा तथा स्थानीय समस्याओं के समाधान में तेजी आएगी।
Home CITY NEWS छिंदी में कल (शुक्रवार)लगेगा जन-समस्या निवारण शिविर, मौके पर सुनी जाएंगी ग्रामीणों...







